एस.डी. पब्लिक स्कूल ने जीते स्वर्ण, मलेशिया में गूँजी भारत की गूँज
📰 एस.डी. पब्लिक स्कूल ने जीते स्वर्ण, मलेशिया में गूँजी भारत की गूँज मलेशिया में 2 से 5 सितम्बर 2025 को आयोजित 3rd एशिया पैसिफिक योगा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप (आयोजक : यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन) में एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 12 देशों के 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ✨ विद्यार्थियों की स्वर्णिम उपलब्धियाँ नन्ही योगिनी वान्या शर्मा ने आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर व ट्रेडिशनल इवेंट – तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रतिभाशाली मीशा सैनी ने आर्टिस्टिक पेयर व ट्रेडिशनल इवेंट में स्वर्ण तथा आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक हासिल किया। समर्पित मौलिक शर्मा ने ट्रेडिशनल योगासन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। होनहार नितेश ने भी अपने वर्ग में ट्रेडिशनल योगासन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 🏆 विशेष सम्मान विद्यालय के योग शिक्षक हेमंत शर्मा को 5वाँ ग्लोबल ग्रैंड मास्टर ऑफ योगा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो विद्यालय और देश दोनों के लिए गर्व की बात है। 🙏 विद्यालय प्रबंधन की प्...