Posts

Showing posts with the label अटल बिहारी वाजपेयी

अटल गौरव सम्मान

Image
*अटल भारत क्रीड़ा एवं कला संघ* (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार) ,भारत की भारत रत्न अटल राष्ट्रीय गौरव रत्न अलंकरण चयन समिति द्वारा खेल, कला,संस्कृति,समाज सेवा व राजनीती के क्षेत्र में करीब 50 विख्यात व्यक्तियों को अटल सम्मान दिया गया। *अटल गौरव युवा अलंकरण* भोपाल में 4 फ़रवरी 2023 को दिया गया जसमें वान्या शर्मा को दिया गया। वान्या के साथ साथ पूर्व क्रिकेटर श्री वासिम जाफर और भारत क्रिकेट टीम के बोलिंग कोच पारस महांबरे को भी सम्मानित किया गया। वान्या शर्मा जिनकी उम्र मात्र 5 वर्ष है और लगभग आठ विश्व रिकॉर्ड योगा के क्षेत्र में बना चुकी हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग में भारत का परचम लहरा चुकी हैं। स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण,डॉ किरण बेदी,नोबल विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी, अमीषा पटेल जैसे विख्यात लोग वान्या के हुनर को सम्मान दे चुके हैं। वान्या जब दो वर्ष की थीं तब से योग कर रही  एस डी पब्लिक स्कूल पितमपुरा,दिल्ली में नर्सरी कक्षा में पढ़ती हैं। और दिव्यांग बच्चों को भी योग करवा चुकी हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से सबसे छोटी योग वोलंटीर्यर का भी प्रशस्ती पत्र वान्या को मिल चुका है। ...