Winners

*एस डी पब्लिक स्कूल ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप ट्रोफी*

34वीं दिल्ली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (योगा एसोसिएशन दिल्ली, योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया)का आयोजन 3 से 6 अक्टूबर 2018 को संत हरीदास कॉलेज ऑफ हायर एडुकेशन,नजफगढ़ में करवाया गया।
जिसमे दिल्ली के लगभग 40 विद्यालयों व 10 कॉलेजों के 700 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
एस डी पब्लिक स्कूल, पीतम पुरा की छात्राओं ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीत कर सभी का दिल जीता।

8 से 11 वर्ष छात्राओं के वर्ग में  एकल प्रतियोगिता में वैष्णवी ने दूसरा, आकांशा ने तीसरा,यशवी एवम देवांशी स्वामी ने चौथा स्थान प्राप्त किया, 11 से 14 वर्ष छात्राओं के वर्ग में  एकल प्रतियोगिता में  अनुष्का अग्रवाल ने पहला,ज्योति लोधी व श्रेया ने दूसरा,लविशा अरोड़ा व ईवा ने तीसरा, अमूल्या जिंदल ने चौथा एवं समायरा यादव ने छठा स्थान प्राप्त किया, 14 से 17 वर्ष छात्राओं के वर्ग में  एकल प्रतियोगिता में देवांशी महाजन पहले, स्नेहा तिवारी दूसरे व शिवानी शर्मा छठे स्थान पर रहीं।
17 से 21 वर्ग में नेहा वर्मा छठे स्थान पर रहीं।

वहीं 8 से 11 वर्ष छात्रों के वर्ग में  एकल प्रतियोगिता में नितेश ने चौथा स्थान प्राप्त किया, 11 से 14 वर्ष छात्रों के वर्ग में  एकल प्रतियोगिता में भाविक ने पाचवां स्थान प्राप्त किया, 14 से 17 वर्ष छात्रों के वर्ग में एकल प्रतियोगिता में तुषार कोहली ने तीसरा, जतिन शर्मा ने पाचवां व आदित्य ने छठा स्थान प्राप्त किया।

वहीं आर्टिस्टिक एकल योग प्रतियोगिता में छात्राओं के वर्ग में देवांशी महाजन ने पहला,स्नेहा तिवारी ने दूसरा व अनुष्का अग्रवाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक एकल योग प्रतियोगिता में छात्रों के वर्ग में तुषार और भाविक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

आर्टिस्टिक युगल योग प्रतियोगिता में विकास एवं मोहित ने पहला,भव्या एवं शिवानी ने तीसरा और प्रिंसी और श्रेया ने पांचवां स्थान हासिल किया।

रदमिक युगल प्रतियोगिया में देवांशी महाजन और स्नेहा तिवारी ने पहला,ईवा और अमूल्या जिंदल ने दूसरा एवं कृतिका मेहरा व तन्नू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
श्री हेमंत शर्मा योग गुरु को उनकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

National Yoga Championship 2020