भारत विकास परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सन्धू जी द्वारा लक्ष्मीबाई कॉलेज ,दिल्ली यूनिवर्सिटी में योग टीम का किया गया सम्मान


वान्या शर्मा सबसे छोटी योगिनी जिसके नाम हैं ८ विश्व रिकॉर्ड और स्वामी रामदेव,आचार्य बालकृष्ण,सोनू सूद,अमीशा पटेल,डॉ किरण बेदी,राकेश बेदी ने इन्हें सम्मान दिया है।
वान्या शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा में अभी यूकेजी में पढ़ती हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर लोगों को योग सिखा चुकी हैं। मौजूदा समय वह मिशन योगा फॉर हेल्दी हार्ट की ब्रांड अंबेसडर हैं। अब तक इन्हें राइट च्वाॅइस अवार्ड 2022, एमजीए अवार्ड 2022, कल्कि गौरव सम्मान 2022, योग वीर सम्मान 2022, महर्षि घेरंड योग रत्न सम्मान 2022, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2022, इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड 2022, इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2022, नेशनल चाइल्ड अवार्ड 2022, राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022, अटल गौरव सम्मान 2022, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2022 और शबरी सम्मान 2023 मिले हैं।
इसी कड़ी में लक्ष्मीबाई कॉलेज ,दिल्ली यूनिवर्सिटी में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सन्धू जी द्वारा भारत विकास परिषद सम्मान से सम्मानित किया गया।
वान्या ने रामायण पाठ कर संस्कृति और संस्कारों का अद्धभुत परिचय दिया और आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

National Yoga Championship 2020