योगउत्सव 2019

एस डी पब्लिस स्कूल पीतमपुरा की योग की छात्राओं ने लहराया योगउत्सव में परचम

29 अगस्त 2019 को खेल दिवस के उपलक्ष में सेंट मार्क्स गर्ल्स स्कूल,पश्चिम विहार नई दिल्ली में योग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 8 विद्यालयों के 144 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
2 वर्गों में यह प्रतियोगिता करवाई गई,जिसमें 12 वर्ष से कम व 16 वर्ष से कम छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में एकल प्रतियोगिता व समूह प्रतियोगिता शामिल की गई।
12 वर्ष से कम एकल प्रतियोगिता में विभूती कौशिक ने दूसरा स्थान,16 वर्ष से कम एकल प्रतियोगिता में आरुषी तिवारी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं समूह प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम वर्ग में यशवी बंसल,यिशिका,वैष्णवी,वृद्धि,पूर्वी,मेघन,सेजल वशिष्ठ व आकांक्षा ने तीसरा व 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में ईवा बौखण्डी,अमूल्या जिंदल, सोनल यादव,ज्योती लोधी,तनिष्का लोधी,प्रिंसी कुमारी,कृतिका मेहरा व श्रेया अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का परचम लहराया।
टीम कोच श्री हेमन्त शर्मा व उनकी टीम ने ओवरआल दूसरा स्थान हासिल किया।






Comments

Popular posts from this blog

National Yoga Championship 2020