*राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ की प्रतियोगिता में एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा का शानदार प्रदर्शन*
*राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ की प्रतियोगिता में एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा का शानदार प्रदर्शन* 30 पदक/पोजीशन के साथ जीती Girls Winner Trophy, वान्या शर्मा बनीं ‘Best Yogini’ नई दिल्ली। *ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (AIYSF) द्वारा आयोजित National Yogasana Sports Tournament 2026, जिसमें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का सौजन्य रहा*, में एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा के योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक/पोजीशन हासिल किए, जिसमें 10 स्वर्ण, 12 रजत और 8 कांस्य शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने Girls Winner Trophy अपने नाम की। स्वर्ण पदक विजेता: वान्या शर्मा, ज़ायरा, निहारिका, आरोही, तान्या, पहल सिंह, प्रिशा, गीताक्षी राजवंश, भारती पाल एवं राधा। रजत पदक विजेता: जानवी, मिशा सैनी, ऐश्वर्या, तन्वी, तेजल, आन्या, डिंपल यादव, निश्का, सोनम कुमारी, मन्नत गांधी, दीपांशी एवं दिव्यांशी सैनी। कांस्य पदक विजेता: केतन कुमार राजपूत, आराध्या, प्रतिष्ठा, दिव्या, सिया, यास्मिन, हि...