*राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ की प्रतियोगिता में एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा का शानदार प्रदर्शन*

*राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ की प्रतियोगिता में एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा का शानदार प्रदर्शन*

30 पदक/पोजीशन के साथ जीती Girls Winner Trophy, वान्या शर्मा बनीं ‘Best Yogini’

नई दिल्ली। *ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (AIYSF) द्वारा आयोजित National Yogasana Sports Tournament 2026, जिसमें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का सौजन्य रहा*, में एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा के योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक/पोजीशन हासिल किए, जिसमें 10 स्वर्ण, 12 रजत और 8 कांस्य शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने Girls Winner Trophy अपने नाम की।

स्वर्ण पदक विजेता: वान्या शर्मा, ज़ायरा, निहारिका, आरोही, तान्या, पहल सिंह, प्रिशा, गीताक्षी राजवंश, भारती पाल एवं राधा।

रजत पदक विजेता: जानवी, मिशा सैनी, ऐश्वर्या, तन्वी, तेजल, आन्या, डिंपल यादव, निश्का, सोनम कुमारी, मन्नत गांधी, दीपांशी एवं दिव्यांशी सैनी।

कांस्य पदक विजेता: केतन कुमार राजपूत, आराध्या, प्रतिष्ठा, दिव्या, सिया, यास्मिन, हिमांशी एवं सृष्टि सिंह।

विद्यालय की प्रतिभाशाली योग खिलाड़ी वान्या शर्मा ने 7–9 Girls Individual Event में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ प्रतियोगिता में ‘Best Yogini’ का खिताब भी हासिल किया।

इसके अलावा तनिष्का ने चौथा, नव्यांक ने पाँचवाँ तथा जाग्रव ने छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है।

🏆 Girls Winner Trophy | ⭐ Best Yogini – Vanya Sharma | 🥇 10 Gold | 🥈 12 Silver | 🥉 8 Bronze | 🏅 Total – 30

Comments

Popular posts from this blog

Important MCQ and One Marks Questions 841 (Yog Skill)

पातंजल-महाभाष्य-चरकप्रतिसंस्कृतै:। मनोवाक्कायदोषाणां हन्त्रेऽहिपतये नम:।।