Sinus Remedy

हमारे चेहरे पर नाक के आसपास कुछ छिद्र होते हैं, जिन्हें साइनस कहा जाता है। इनमें संक्रमण को साइनोसाइटिस या साइनस ही कह दिया जाता है। जब साइनस का संक्रमण होता है तो इसके लक्षण आंखों पर और माथे पर महसूस होते हैं। सिरदर्द आगे झुकने व लेटने से बढ़ जाता है।

लक्षण
- चेहरे पर दर्द का अहसास।
- साइनस में दबाव और दर्द महसूस होना।
- नाक जाम होने का अहसास, कफ, गले में खरखराहट।
- सिरदर्द और कभी-कभी बुखार भी।

साइनस के लिए किया जाने वाला सबसे आम उपचार आपरेशन है, लेकिन अधिकांश मामलों में यह सफल नहीं होता। इसलिए चलिए आज हम आपको साइनस संक्रमण को दूर करने के लिए कुछ खास नुस्खे....

1. एक चम्मच मेथी दाने को एक कप पानी में पांच मिनट तक उबालें। इसके बाद इस पानी को छान लें। चाय की तरह पानी को पिएं। फायदा होगा।

2. आधा कप पानी में कुछ बूंदे युकेलिप्टस तेल की डालें। इस पानी को ढककर उबालें। फिर स्टीम लें। यह साइनस सिरदर्द से तुरंत राहत देने वाला नुस्खा है।

3. जब साइनस की समस्या ज्यादा परेशान करने लगे तो सहजन की फली का सूप, लहसुन, प्याज, काली मिर्च और अदरक डालकर बनाएं। इस सूप को गर्मा गर्म पीने से बहुत लाभ होता है।

4. प्याज का रस नाक में डालने से साइनस के सिरदर्द से तुरंत राहत मिलती है।

5. कमल जड़, अदरक, और आटा मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को रात में सोने से पहले नाक और माथे पर लगाएं। सुबह होते ही उसे गर्म पानी से धो लें।

6. रोज कच्चे लहसुन की एक कली खाने से भी साइनस इंफेक्शन से राहत मिलती है।

7. रोज सुबह नियमित रूप से शहद जरूर खाएं। इससे साइनस से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

8. एक कप पानी गुनगुना कर लें। इस पानी में अदरक को बारीक काटकर डाल लें। कुछ देर बाद छानकर धीरे-धीरे इस पानी को पी जाएं। राहत मिलेगी।

9. एक कप साफ गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच नमक डालें। इस घोल को ड्रापर की सहायता से दो बूंद नाक में डालें। इससे साइनस में राहत मिलती है।

10. सब्जियों का प्रयोग साइनस की समस्या में सबसे बेहतरीन घरेलू इलाज है। अगर आप 300 एमएल गाजर का रस, 100 एमएल चुकंदर का रस, 200 एमएल पालक का रस और 100 एमएल ककड़ी का रस मिलाकर रोज पिएं तो साइनस में बहुत जल्दी फायदा होगा।

11. एक लहसुन और एक प्याज एक साथ पानी में उबाल कर भाप लेने से साइनस के सिरदर्द में लाभ होता है।

12. गर्म कपड़ा या फिर गर्म पानी की बोतल गालों के ऊपर रखकर सिकाई करनी चाहिए। इससे साइनस के रोगियों को बहुत राहत मिलती है।
🌿Yoga Artist 🌿घरेलू उपाय, ये करेंगे तो साइनस की छुुट्टी हो जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

National Yoga Championship 2020