योग से नुकसान नहीं

योग से शरीर को नहीं होता कोई नुकसान

योग एक प्रकार से शारीरिक और मानसिक चिकित्सा की तरह होता है।सप्ताह में 4 दिन भी योग करते हैं तो आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।कुछ नियमों का पालन करके योग से पूरी तरह से फायदा मिल सकता है।योग से भूलने की बिमारी जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकती है।

योग का सबसे महत्वपूर्ण फायदा शारीरिक और मानसिक चिकित्सा है। आसन, प्राणायाम और ध्यान से कई बीमारियां जैसे- मधुमेह, रक्तचाप, अस्थमा, पेट संबंधित बीमारियां आदि समाप्त हो जाती हैं। योग अभ्यास करने से आदमी को चिकित्सक के पास जाने से छुट्टी मिल जाती है। योग अभ्यास को दिन में किसी भी वक्त किया जा सकता है। योग अभ्यास के फायदे ही फायदे हैं, इसे करने से शरीर को उर्जा मिलती है और बीमारियों से लडने की ताकत बढ़ती है। लेकिन अगर योग को सही तरीके से नहीं किया गया तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए योगा शुरूआत में एक्सपर्ट की देख-रेख में करें और जब अच्छी तरीके से सीख लें तब ही घर पर कीजिए।

 

क्या कहते हैं एक्समपर्ट 

विशेषज्ञों का कहना है कि योग अभ्यास सिर्फ आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है यह एक अफवाह है। लेकिन योग अभ्यास को सही तरीके से किए जाने की जरूरत है। इसमें शरीर, दिमाग और आत्मा का मिलाप होता है। यह एक्सरसाइज नहीं बल्कि जीने का तरीका है। योग के कोई खतरनाक साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। योग का शरीर में केवल पॉजिटिव इफेक्ट ही होता है। 

योग करने के कुछ नियम 

योग करने के कुछ नियमों का पालन करके योग से पूरी तरह से फायदा मिल सकता है।

योग करते समय बैठने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। किसी एक आसन में बैठिए  सिद्धासन या पद्मासन। एकदम सीधे बैठिए नहीं तो अंदर स्वच्छ हवा नहीं प्रवेश कर सकेगी।योगा हमेशा साफ-सुथरी और खुली जगह पर योगा करना चाहिए।योग के दौरान सिर्फ नाक से सांस लें और मुंह से बाहर करें।अगर कोई प्रेगनेंट महिला बुखार से पीडित है तो उसे योग नहीं करना चाहिए।योग हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए। अगर सुबह वक्त नहीं मिल पाए तो खाने के 3 घंटे बाद योगा करना चाहिए।
 

योग करने के कई फायदे हैं

शरीर का तनाव कम होता है।शरीर में होने वाला दर्द कम हो जाता है।योग में गहरी और हल्की सासें लेनी पड़ती हैं जिससे हमारे फेफड़े अच्छी तरीके से काम करते हैं और फेफड़े संबंधित कोई बीमारी नहीं होती है।शरीर में हल्कापन और लचीलापन आता है।शरीर के सभी हिस्सों का प्रयोग करने से शरीर की मांसपेशियों में ताकत आती है।योगा से रक्तचाप को कंट्रोल किया जा सकता है।मोटापा बहुत जल्दी और आसानी से कम किया जा सकता है। इसके अलावा योगा प्रत्येक दिन करने से वजन नहीं बढता है।योगा करने से मस्तिष्क को लाभ होता है। अगर आप ज्यादा दिमाग से जुडा काम करते हैं तो आपको योगा जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मस्तिष्क को आराम मिलता है और दिमाग की क्षमता भी बढती है।अगर आप सप्ताह में 4 दिन भी योग करते हैं तो आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

बीमारियों से बचाव 

योगा करने से कई बीमारियां समाप्त हो जाती हैं और खतरनाक बीमारियों का असर कम हो जाता है। बीमारियां जैसे- मोटापा, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, कब्ज, एसिडिटी, रेस्पोरेटरी समस्या, एलर्जी, माइग्रेन, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्याएं, सेक्सुअल डिसऑर्डर आदि बीमारियां समाप्त होती हैं। इसके अलावा बाल गिरने, बाल सफेद होने, चेहरे पर झुर्रियां, आंख की रोशनी में कमी, भूलने की बिमारी जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

National Yoga Championship 2020