जानें नमस्कार करने का क्या है महत्व और लाभ www.yogaartist.in भारतीय संस्कृति के दौरान बड़ों का सम्मान करने के दौरान हाथ स्वयं ही नमस्कार मुद्रा में जुड़ जाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमस्कार का अपना एक महत्व और उससे कई स्वास्थ्य लाभ भी है। नमस्कार का महत्व और लाभ भारतीय संस्कृति में मंदिर में दर्शन करते समय या किसी सम्माननीय व्यक्ति से मिलने पर हमारे हाथ स्वयं ही नमस्कार मुद्रा में जुड़ जाते हैं। नमस्कार हमारी संस्कृति का ऐसा हिस्सा है, जो सदियों से हमारी जीवनशैली से जुड़ा हुआ है। नमस्कार करना सम्मान के साथ आपके संस्कार भी दिखाता है। इस भाव का अर्थ है कि लगभग सभी मनुष्य के हृदय में एक दैवीय चेतना और प्रकाश है जो हृदय च्रक में स्थित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमस्कार का अपना एक महत्व और उससे कई स्वास्थ्य लाभ भी है। दिल में मजबूती हमारे हाथ के तंतु मस्तिष्क के तंतुओं से जुड़े होते हैं। नमस्कार करते समय हथेलियों को दबाने से या जोड़कर रखने से हृदयचक्र और आज्ञाचक्र में सक्रियता आती है जिससे जागृति बढ़ती है और जागृति से मन शांत और चित्त में प्