Posts

Showing posts from October, 2023

भारत विकास परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सन्धू जी द्वारा लक्ष्मीबाई कॉलेज ,दिल्ली यूनिवर्सिटी में योग टीम का किया गया सम्मान

Image
वान्या शर्मा सबसे छोटी योगिनी जिसके नाम हैं ८ विश्व रिकॉर्ड और स्वामी रामदेव,आचार्य बालकृष्ण,सोनू सूद,अमीशा पटेल,डॉ किरण बेदी,राकेश बेदी ने इन्हें सम्मान दिया है। वान्या शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा में अभी यूकेजी में पढ़ती हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर लोगों को योग सिखा चुकी हैं। मौजूदा समय वह मिशन योगा फॉर हेल्दी हार्ट की ब्रांड अंबेसडर हैं। अब तक इन्हें राइट च्वाॅइस अवार्ड 2022, एमजीए अवार्ड 2022, कल्कि गौरव सम्मान 2022, योग वीर सम्मान 2022, महर्षि घेरंड योग रत्न सम्मान 2022, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2022, इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड 2022, इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2022, नेशनल चाइल्ड अवार्ड 2022, राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022, अटल गौरव सम्मान 2022, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2022 और शबरी सम्मान 2023 मिले हैं। इसी कड़ी में लक्ष्मीबाई कॉलेज ,दिल्ली यूनिवर्सिटी में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सन्धू जी द्वारा भारत विकास परिषद सम्मान से सम्मानित किया गया। वान्या ने रामायण पाठ कर संस्कृति और संस्कारों का अद्धभुत परिचय दिया और

एस डी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा के विद्यार्थियों ने एम टी एन एल परफेक्ट हेल्थ मेला 2023 में योग में परचम लहराया।

Image
एस डी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा के विद्यार्थियों ने एम टी एन एल परफेक्ट हेल्थ मेला 2023 में योग में परचम लहराया। एम टी एन एल परफेक्ट हेल्थ मेला 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर  2023 को दिल्ली हाट पीतमपुरा में किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 विद्यालयों से आये 800 से  उपर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वान्या शर्मा सबसे छोटी योगिनी जो ८ विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं उनको इस अवसर पर मेले का शुभारम्भ करने के लिए बुलाया गया और ५ वर्ष की बेटी ने रामायण पाठ कर और योग आसन कर सभी का दिल जीत लिया।  इसमें योग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्राइमरी वर्ग में प्रियांशी यादव,निष्का स्वामी,सोनम,कृतिका और जानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया।मिडल वर्ग में जानवी सैनी,वैशान्वी तिवारी,गीताक्षी राजवंश,डिंपल यादव व केशव कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया और बात करें सीनियर वर्ग की तो प्रिन्सी कुमारी,अफीफा अरशद,मुस्कान भगत,वैष्णवी कुमारी और भारती पाल ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। पदमश्री श्री अशोक चक्रधर जी द्वारा किया गया बच्चों को सम्मानित। टीम कोच हेमंत शर्म

Mr.Milovan an international level microbiologist

Image
Mr.Milovan an international level microbiologist visited SD Public School and the Primary Yoga Students of our school depicted our Indian culture through yoga asanans . Mr. Milovan appreciated their efforts and was mesmerised by their performance.

एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा की छात्राओं ने जीती योग में ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी

Image
एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा की छात्राओं ने जीती योग में ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी योग सोपान प्रतियोगिता का आयोजन सेंट मार्क्स वर्ल्ड स्कूल, मीरा बाग,पश्चिम विहार में 18 अक्टूबर 2023 को किया गया, जिसमें 12 विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने अलग अलग आयुवर्ग में मंत्र उच्चारण,सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता,योग आसन प्रतियोगिता एवं आर्टिस्टिक एकल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा की छात्राओं जिनमे मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में किसना कक्षा द्वितीय ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में प्रियांशी राजवंश (कप्तान) ,निष्का स्वामी, गरिमा धनुका, प्रीशा पंचाल और सोनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। योग आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में जानवी सैनी ने प्रथम और योग आसान प्रतियोगिता में गीताक्षी राजवंश(कप्तान), डिंपल यादव,वैष्णवी तिवारी, निशिका यादव,प्रीती हेला व विशाखा ने तीसरा स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता शर्मा ने योग गुरु हेमंत शर्मा और उनकी टीम की इस बढ़ी उपलब्धी के लिए बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया।

witness the creative efforts of our students

Image

witness the creative efforts of our students

Image
witness the creative efforts of our students and new initiatives taken by the school to accomplish the vision encompasses in National Education Policy-2020