एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा के विद्यार्थियों ने दिल्ली राज्य योग प्रतियोगिता में मचाई धूमतिथि: 03 मई 2025 | स्थान: सर्वोदय विद्यालय, सरस्वती विहार
एस.डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा के विद्यार्थियों ने दिल्ली राज्य योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आत्मविश्वास और प्रदर्शन में भी वृद्धि होती है। 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में – कक्षा 2A की मिषा ने प्रथम, आरोही और तनिष्का ने द्वितीय, और ज़ायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2B की वान्या शर्मा ने प्रथम और निहारिका पासी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 7 से 9 वर्ष आयु वर्ग में – कक्षा 3A की नंदिका ने द्वितीय स्थान पाया। कक्षा 3B की पहल, तेजल, कृतिका और तान्या ने प्रथम स्थान, काव्या ने चतुर्थ, और कक्षा 4A की जानवी ने प्रथम, कनक ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4B के आदर्श ने द्वितीय, नित्या और माधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 9 से 11 वर्ष आयु वर्ग में – कक्षा 5A की दीपांशी और सोनम ने प्रथम, प्रिशा ने द्वितीय, मेहक ने छठा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6B की निश्का ने प्रथम, नव्यांक ने द्वितीय और हीर...