Posts

Showing posts with the label st marks world school

एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा की छात्राओं ने जीती योग में ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी

Image
एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा की छात्राओं ने जीती योग में ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी योग सोपान प्रतियोगिता का आयोजन सेंट मार्क्स वर्ल्ड स्कूल, मीरा बाग,पश्चिम विहार में 18 अक्टूबर 2023 को किया गया, जिसमें 12 विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने अलग अलग आयुवर्ग में मंत्र उच्चारण,सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता,योग आसन प्रतियोगिता एवं आर्टिस्टिक एकल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा की छात्राओं जिनमे मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में किसना कक्षा द्वितीय ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में प्रियांशी राजवंश (कप्तान) ,निष्का स्वामी, गरिमा धनुका, प्रीशा पंचाल और सोनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। योग आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में जानवी सैनी ने प्रथम और योग आसान प्रतियोगिता में गीताक्षी राजवंश(कप्तान), डिंपल यादव,वैष्णवी तिवारी, निशिका यादव,प्रीती हेला व विशाखा ने तीसरा स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता शर्मा ने योग गुरु हेमंत शर्मा और उनकी टीम की इस बढ़ी उपलब्धी के लिए बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया। ...