Posts

Showing posts with the label civil service

योगासन खेल को अखिल भारतीय सिविल सेवा खेलों में मिला स्थान

Image
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का योग कैंप का आयोजन किया जा रहा है  केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार,भारत द्वारा इंटर मिनिस्ट्री योगासन कैंप का आयोजन एस डी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा, दिल्ली में 21 सितंबर 2023 से  4 अक्टूबर 2023 करवाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति भवन,प्रधानमंत्री कार्यालय,लोक सभा, राज्य सभा,स्वास्थ्य मंत्रालय,राजस्व मंत्रालय व मिनिस्ट्री ऑफ पावर के अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली योग प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाई जा रही है। जिनमे विद्यालय के योग गुरु हेमंत शर्मा, नृत्य शिक्षक सुनील बडोनी,मीनू गुप्ता और विद्यालय की ६ छात्राओं अमूल्या जिंदल ,रिया कौशिक,नीति,जानवी सैनी,मुस्कान भगत और वैष्णवी कुमारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा सभी शिक्षकों और योग की सभी छात्राओं को योगासन की कन्वीनर डॉ नीवा सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता शर्मा जी का भी धन्यवाद किया गया।