सी सी एस सी एस बी क्रमिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा योगासन कैंप का आयोजन

सी सी एस सी एस बी क्रमिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा योगासन कैंप का आयोजन


 केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड भारत सरकार द्वारा योगासन कैंप करवाया जा रहा है। योगासन खेल को अखिल भारतीय सिविल सेवा में स्थान दिलाने में सी सी एस सी एस बी के महासचिव श्री कुलभूषण मल्होत्रा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अंर्त मंत्रालय योगासन प्रतियोगिता तथा अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन प्रतियोगिता की मंत्रालय की तरफ से पहली संयोजक नीवा सिंह जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अंतर योगासन कैंप में भी उन्होंने अपना पूर्ण योगदान दिया है| इस कैंप के विभिन्न मंत्रालयों के विजेताओं ने भाग लिया विशेषतः श्री रविंद्र सिंह (राष्ट्रपति सचिवालय )से कैंप प्रबंधक के रूप में तथा खिलाड़ियों में हेमंत चौहान (राजस्व विभाग) सुनीता (अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय) राजीव बग्गा (लोकसभा) हनी कोली (गृह मंत्रालय) दिवाकर मिश्रा एवं नूतन कुमारी (स्वास्थ्य मंत्रालय) पवन कुमार (ऊर्जा मंत्रालय) तथा अक्षिता भट्ट (राज्यसभा) आदि जिनकी तैयारी अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन प्रतियोगिता के लिए नीवा सिंह जो एन सीसी (रक्षा मंत्रालय) में कार्यरत है उनके सानिध्य में पहली बार करवाई जा रही है।

योगासन कैंप में विद्यालय के योग गुरु हेमंत शर्मा, नृत्य शिक्षक सुनील बडोनी,मीनू गुप्ता और मिरांडा हाउस कॉलेज की अनुष्का अग्रवाल एवं विद्यालय की ६ छात्राओं अमूल्या जिंदल ,रिया कौशिक,नीति,जानवी सैनी,मुस्कान भगत और वैष्णवी कुमारी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
एस डी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा में यह कैंप 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2023 को लगाया जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा सभी शिक्षकों और योग की सभी छात्राओं को योगासन की कन्वीनर नीवा सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता शर्मा जी का भी धन्यवाद किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

National Yoga Championship 2020